लूप हैबिट ट्रैकर आपको अपने जीवन में  सकारात्मक आदतों को बनाने और बनाए रखने में मदद करता है। विस्तृत चार्ट और आंकड़े आपको एक स्पष्ट तस्वीर देते हैं कि समय के साथ आपकी आदतों में कैसे सुधार हुआ है। ब्लोकडा नि: शुल्क और खुला स्रोत है और यह आपकी गोपनीयता का सम्मान करता है

<b>सुंदर, न्यूनतर और हल्का इंटरफ़ेस</b>
लूप में एक सुरुचिपूर्ण और न्यूनतर इंटरफ़ेस है जिसका उपयोग करना बहुत आसान है, यहां तक कि पहली बार उपयोगकर्ताओं के लिए भी। गति के लिए अत्यधिक अनुकूलित, ऐप पुराने फोन पर भी अच्छा काम करता है।

<b>आदत स्कोर</b>
लूप में आपकी आदतों की ताकत की गणना के लिए एक उन्नत सूत्र है। हर दोहराव आपकी आदत को मजबूत बनाता है और हर छूटा हुआ दिन इसे कमजोर बनाता है। हालांकि, एक लंबी स्ट्रीक के बाद कुछ छूटे हुए दिन आपकी प्रगति को पूरी तरह से नष्ट नहीं करेंगे, कई अन्य नॉट-ब्रेक-द-चेन ऐप्स के विपरीत।

<b>लचीली अनुसूचियां</b>
दैनिक आदतों के अलावा, लूप अधिक जटिल शेड्यूल वाली आदतों का समर्थन करता है, जैसे प्रति सप्ताह 3 बार या हर दूसरे दिन।

<b>अनुस्मारक</b>
आपको अपनी आदतों की याद दिलाने के लिए नोटिफिकेशन शेड्यूल करें। हर आदत का अपना रिमाइंडर सेट किया जा सकता है, वह भी अपने चाहे किसी भी दिन के किसी भी समय पर। अधिसूचना पट्टी यानी "नोटिफिकेशन बार" से आप "हैबिट" (आदत/व्यवहार) की पूर्वनियोजित कार्यप्रणाली को "खारिज" (डिसमिस/dismiss) या "हां हो गया है" (चैक/check) बड़ी आसानी से कर सकते है।

विजेट
क्या आप जब भी अपने फोन को खोले, तब आपको अपनी पूर्वनिर्धारित आदतों/व्यवहारों को आसानी से याद दिलाया जाए? रंग बिरंगे वी आकर्षक "विजेट" प्रणाली की सुविधा से आप बड़ी आसानी से अपने मोबाइल के होम स्क्रीन से अपनी आदतों वी व्यावहार संबंधित जानकारी ले सके है, वह भी ऐप को खोले बिना।

अपनी डाटा के बारे में नियंत्रण संबंधित जानकारी वी सुविधाएं।
यदि आप अपने डेटा का और विश्लेषण करना चाहते हैं, या इसे किसी अन्य सेवा में ले जाना चाहते हैं, तो लूप आपको इसे स्प्रेडशीट (CSV) या डेटाबेस फ़ाइल (SQLite) में निर्यात करने की अनुमति देता है। "पावर" उपयोगकर्ताओं के लिए, अन्य ऐप्स जैसे "टास्कर ऐप" के माध्यम से चेकमार्क जोड़े जा सकते हैं।

सीमाहीन
जितनी चाहें उतनी आदतों वी व्यवहारों को ट्रैक करें। यह "लूप ऐप" आपकी कितनी आदतें हो सकती हैं, इस पर कोई कृत्रिम सीमा नहीं लगाता है। इसलिए जितनी चाहे, उतनी आदतों को बनाएं और ट्रैक करें। सभी सुविधाएँ सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। इन-ऐप खरीदारी नहीं है।

<b>पूरी तरह से विज्ञापन-मुक्त और खुला स्रोत</b>
इस ऐप में कोई विज्ञापन, कष्टप्रद सूचनाएं या घुसपैठ की अनुमति नहीं है, और कभी नहीं होगी। ऐप पूरी तरह से ओपन-सोर्स (GPLv3) है।

<b>ऑफ़लाइन काम करता है और आपकी गोपनीयता का सम्मान करता है</b>
लूप को इंटरनेट कनेक्शन या ऑनलाइन खाता पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। आपका गोपनीय डेटा कभी किसी को नहीं भेजा जाता है। न तो डेवलपर्स और न ही किसी तीसरे पक्ष के पास इसकी डाटा की पहुंच है।

